पीलीभीत

रामलीला के दौरान लगाए गए अश्लील ठुमके, वीडियो वायरल

पीलीभीत में बंद नहीं हो रहा कार्यक्रमों के दौरान अश्लील डांस कराने का सिलसिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 1:51 PM IST
Obscene dance
Obscene dance

पीलीभीत। जिले में धर्म आस्था की आड़ में अश्लील डांस कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही ऐसे दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला पूरनपुर के गांव जेठापुर का है। यहां कई गांवों के प्रधानों ने मिलकर बार बालाओं को बुलाया और सैकड़ों गांव वालों के सामने अश्लील डांस कराया। जब इस रंगारंग कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो जनपद में आए नए कप्तान को मामले की जानकारी लगी। इसके बाद फजीहत से बचने के लिए थाना पूरनपुर में मामले की एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं दूसरा मामला थाना बीसलपुर का है। यहां रामलीला के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। हाल ही इसका वीडियो वायरल हुआ तो नए कप्तान अभिषेक दीक्षित ने मामले का संज्ञान लिया और बीसलपुर पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए। साथ ही पुलिस को ऐसे कार्यक्रमों पर रोकने के लिए निर्देश दिए।

Updated on:
4 Oct 2019, 1:51 PM IST
Published on: