25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व हिन्दू युवा संघ के अध्यक्ष बोले राम बारात हिन्दुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकाली जाएगी…

-विश्व हिन्दू युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल बिहारी शरण ने प्रशासन को दी चेतावनी-देशवासियों के आस्था तथा अस्मिता पर कुठाराघात न करे, अन्यथा नवयुवक रोड पर आ जाएंगे-आगरा के आंवलखेड़ा में 11 अक्टूबर को निकाली जानी है राम बारात, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 4 Oct 2019, 4:17 PM IST

मथुरा। आगरा की एत्मादपुर तहसील के आंवलखेड़ा में 11 अक्टूबर को राम बारात निकाली जानी है। उपजिलाधिकारी एत्मादपुर ने राम बारात निकालने की अनुमति नहीं दी है। इससे इलाके में तनाव बढ़ता जा रहा है। पंचायत हो रही है। एत्मादपुर के भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा है कि राम बारात जरूर निकाल जाएगी। प्रशासन ने राम बारात के आयोजकों समेत तमाम लोगों को पाबंद कर दिया है। इस बीच राम बारात का मुद्दा मथुरा तक पहुंच गया है। विश्व हिन्दू युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल बिहारी शरण ने आगरा प्रशासन से पूछा है कि राम बारात हिन्दुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकाली जाएगी?

यह भी पढ़ें:‘रावण को महिमामंडित करने वाले ब्राह्मण कर रहे पाप’

सड़क पर आने की चेतावनी
रमणरेती, वृंदावन से पत्रिका से बातचीत में विश्व हिन्दू युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल बिहारी शरण ने कहा- प्रशासन से यह कहना चाहता हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के आस्था तथा अस्मिता पर कुठाराघात न करे, अन्यथा हम विश्व हिन्दू युवा संघ के नवयुवक रोड पर आ जाएंगे। आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे, क्योंकि यह बारात युग युगांतर से झांकी के रूप में निकलती रही है और निकलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: ताजमहल, किला, फतेहपुर सीकरी समेत कई स्मारकों का बढ़ेगी Entry Fees, पढ़िए कितने का होगा टिकट

भक्तों की आस्था पर आंच न आए
उन्होंने कहा कि राम बारात के दुर्लभ क्षण की प्रतीक्षा प्रत्येक भक्त चकोर की भांति व्याकुल होकर करता है। इसलिए भक्तों की आस्था पर आंच नहीं आनी चाहिए। बारात तो अवश्य निकाली जाएगी। भगवान श्री राम का चरित्र मर्यादित है, जो मर्यादा को प्रस्तुत करने वाला है ना कि किसी का विरोध करने वाला है। राम का चरित्र समाज के लिए कल्याणकारी रहेगा तथा समाज को उत्कृष्ट संदेश देता रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग