पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर 3 महीने तक नहीं मनाई सुहागरात, हनीमून के नाम पर की नीचता

Pilibhit News: पति की नाराजगी की बात दुल्हन के मायके वालों को पता चला तो उन्होंने 5 लाख रुपए दे भी दिए।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2023, 9:11 AM IST
shadi vivah news
दुल्हन ने जब अपनी मां से सुहागरात ना मनाने की बात बताई तो लड़के ने दहेज की बात सामने रखी।

Pilibhit News: पीलीभीत में एक शख्स ने दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर पत्नी के साथ 3 महीने तक सुहागरात नहीं मनाई। इस बारे में परिवारों को पता चला तो दुल्हन के मायके वालों ने मांग से आधा कैश दे भी दिया। इसके बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए चले भी गए लेकिन वहां जाकर उसने पैसे की डिमांड के लिए नया तरीका निकाल लिया। हनीमून पर ले जाकर पति ने पत्नी के फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा।


फरवरी में हुई थी शादी
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत की लड़की की शादी इस साल फरवरी में बदायूं के बिसौली क्षेत्र में हुई थी। लड़की का आरोप है कि शादी के बाद पति ने 10 लाख दहेज की मांग की। उसने कहा कि वह सुहागरात तभी मनाएगा जब उसे रुपए मिल जाएंगे। लगातार दहेज के लिए तंग किया गया तो उसने परिवार को ये बात बताई। इस पर उसके पिता ने 5 लाख रुपए दहेज के तौर पर दिए। जिस पर ससुराल पक्ष ने खुशी भी जता दी।

लड़की का कहना है कि 5 लाख रुपए मिलने के बाद पति उसे हनीमून पर चलने की बात कहकर एक हिल स्टेशन पर ले गया। वहां जाकर पति ने कहा कि 10 लाख मांगने पर 5 दोगे तो उसे दूसरे तरीके भी आते हैं। पति ने उसके अश्लील फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा कि 5 लाख लाओ नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा।

लड़की के सब्र का बांध टूटा तो पहुंची पुलिस के पास
हनीमून से वापस आकर पीड़िता अपने मायके आई और पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद लड़की के परिजन उसको लेकर पीलीभीत थाना कोतवाली पहुंचे। यहां लड़की ने सास और पति के खिलाफ दहेज और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

Updated on:
18 May 2023, 9:11 AM IST
Published on: