29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर: इमरान मसूद के भाई नोमान ने कर दिया भाजपा के साथ खेल, BJP से जीती सभासद ने दिया BSP को समर्थन

Saharanpur News: सहारनपुर की गंगोह नगर पालिका से बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 17 May 2023, 4:30 PM IST

gongoh News

चुनाव जीतने के बाद काजी नोमान मसूद।

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में शपथ से पहले ही जोड़तोड़ शुरू हो गया है। गंगोह नगर पालिका के मखदूमजहां के वार्ड नंबर 3 से भाजपा के टिकट पर जीतकर आईं प्रियंका ने बहुजन समाज पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। बुधवार को प्रियंका अपने कई समर्थकों के साथ बसपा नेता और गंगोह को पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने नोमान मसूद को अपना सपोर्ट दे दिया। नोमान मसूद और उनकी पत्नी ने प्रियंका को मिठाई खिलाते हुए उनके फैसला का स्वागत किया।

भाजपा सभासद का समर्थम मिलने के बाद इमरान मसूद के भाई काजी नोमान मसूद ने कहा कि अभी दूसरे दलों के कई सभासद उनके संपर्क में हैं। जल्दी ही कुछ और लोग भी उनके साथ दिखेंगे।


गंगोह में जीती बसपा
गंगोह से बसपा की शाजिया जीती हैं। शाजिया नोमान मसूद की करीबी हैं। दरअसल गंगोह से नोमान मसूद या उनकी पत्नी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। आरक्षण लिस्ट में सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए चली गई। जिसके बाद नोमान ने शाजिया को चुनाव लड़ाया। शाजिया के प्रचार की कमान नोमान के पास ही रही।

नोमान मसूद(सबसे बायें) को अपना समर्थन का ऐलान करते हुए सभासद प्रियंका(सबसेदायें) IMAGE CREDIT:


गंगोह पर लंबे समय से काजी परिवार का दबदबा
मसूद परिवार गंगोह का रहने वाला है। गंगोह नगर पालिका परिषद पर ज्यादातर इसी परिवार का कब्जा रहा है। 2012 से 2017 तक नोमान यहां से चेयरमैन रह चुके हैं। 2017 में पिछड़ा वर्ग के लिए सीट जाने से नोमान नहीं लड़ सके थे। 2023 में भी आरक्षण की वजह से ही मसूद परिवार दौड़ से बाहर हो गया। हालांकि नोमान अपनी कैंडिडेट को चुनाव जिताने में कामयाब रहे। बसपा की चेयरपर्सन बन जाने के बाद दूसरे दलों के कई सभासद बसपा की ओर रुख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने सपाईयों को दी चंदौली के किन्नरों से सीख लेने की सलाह, लिहाज छोड़ने के लिए कहा