पीलीभीत

आग उगलती गर्मी और अंगारों के बीच समाधि में लीन साधु, हर किसी को हैरान कर रही है ये तस्वीर, जाने क्यों? 

इस भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब ऐसे में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक साधु अंगारों के बीच समाधि में लीन नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 18, 2024

आग उगलती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना तक दुर्लभ कर दिया है। इस प्रचंड गर्मी से जनमानस बेहाल हैं। एक ओर लोग इस भीषण गर्मी में घर में बंद हैं तो वहीं एक ओर पीलीभीत के साधु अंगारों के बीच समाधि में लीन हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर उनमें कौन सी ऐसी शक्ति है जिसकी वजह से वह इतनी गर्मी में अंगारों के बीच बैठे हैं। 

अंगारों के बीच समाधि में क्यों लीन हैं साधू?

साधू ने कठोर तप करने की वजह नहीं बताई। आश्रम के महंत हरगोविंद दास ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष जून में आश्रम में अंगारों के बीच नौ दिन के लिए समाधि लगाते हैं। समाधि लगाने का समय दोपहर में 12 बजे से एक बजे तक का है। कड़ाके की सर्दी में वह जलधारा का कार्यक्रम करते हैं। आगे उन्होंने बताया कि जनवरी के महीने में वह दोपहर में पूरे एक घंटे वह ठंडे पानी से नहाते हैं। इस कड़कड़ाती धूप में लोग बाहर नहीं निकल पाते हैं लेकिन ये साधू दोपहर में पूरे एक घंटे समाधि में लीन रहते हैं।

Updated on:
18 Jun 2024 04:15 pm
Published on:
18 Jun 2024 03:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर