पीलीभीत

भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप, युवक ने मानवाधिकार आयोग से लगाई सुरक्षा की गुहार, देखें वीडियो

मामले की जानकारी जब भाजपा विधायक रामसरन ने की गई तो उनका कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं, मेरे खिलाफ जो भी शिकायत हुई थी सब जांच में झूठी पायी गयी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 4:22 PM IST
BJP MLA
भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप, युवक ने मानवाधिकार आयोग से लगाई सुरक्षा की गुहार, देखें वीडियो

पीलीभीत। मामला पीलीभीत के बीसलपुर से है, जहां के निवासी एक युवक ने बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा पर संगीन आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं युवक का आरोप यह भी है कि बीसलपुर पुलिस भी उसके मामलो का संज्ञान नहीं ले रही है।

क्या है पूरा मामला

बीसलपुर थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार ने मानवाधिकार आयोग में 2 अगस्त को शिकायत की है, युवक ने शिकायती पत्र में बताया है कि बीसलपुर के विधायक रामसरन के भ्रष्टाचार की जांच के लिए शिकायत की है, जिसके बाद भाजपा विधायक उससे बुराई मानने लगे हैं। युवक का आरोप भाजपा विधायक ने अपने करीबियों से कई बार युवक पर हमले करवाए हैं, पर बीसलपुर पुलिस ने युवक पर हुए हमले पर आजतक संज्ञान नहीं लिया। युवक ने शिकायत के माध्यम से मानवाधिकार से खुद की रक्षा के लिए सुरक्षा दिए जाने की माँग की है। वहीं शिकायत करने वाले युवक का कहना है कि उसने कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से मामला पर सुरक्षा की गुहार लगाई है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मामले पर क्या बोले भाजपा विधायक

मामले की जानकारी जब भाजपा विधायक रामसरन ने की गई तो उनका कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं, मेरे खिलाफ जो भी शिकायत हुई थी सब जांच में झूठी पायी गयी है। मेरे से किसी को खतरा नहीं है। ये सब मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।

Published on: