31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधु के बोरे से बरामद हुआ 7वीं कक्षा का छात्र

-साधु को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले, पूछताछ जारी -इससे पहले बच्चे के अपहरण के आरोप में दो साधु वेशधारी युवकों को थाना राया क्षेत्र में पकड़ा था ग्रामीणों ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Aug 2019, 9:47 PM IST

मथुरा। कच्छाधारी बदमाशों के खौफ के बीच बच्चा चारों का डर भी धीरे धीरे फैलने लगा है। एक सप्ताह के अंदर इस तरह की दो घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें ग्रामीणों ने बच्चे के अपहरण के आरोप में साधु वेशधारी लोगों को पकड कर पुलिस के हवाले किया है। पहली घटना थाना राया क्षेत्र में हुई हुई थी। यहां दो साधु वेशधारी युवकों को ग्रामीणों ने बच्चे के अपहरण के आरोप में पकड़ा था।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर तो पीड़ित ने बांट दिए पर्चे

यह मामला बरसाना रोड का है। मीना नगर निवासी राजू का 11 वर्षीय पुत्र समीर 7वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। छात्र के अनुसार वह साधु उसका पीछा कर रहे थे। इसके बाद साधु उसे रोक कर बात करने लगे। बात करने के बाद वह भी साधुओं के पीछे चलने लगा। उधर, जब समीर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने समीर की खोजबीन करनी शुरू कर दी। बच्चे का बैग रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जिसको लेकर परिजन सकते में आ गए। इसी दौरान कालोनी के दो युवक बच्चे को खोजते हुए नंदगांव रोड पर पहुंचे तो देखा कि दो साधु एक बोरे में किसी चीज को लेकर जा रहे थे, लोगों को शक हुआ। उन लोगों ने बोरी खुलवा कर देखी तो उसमें बच्चा था।

यह भी पढ़ें- तमंचे के बल पर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

साधुओं ने उसके मुंह पर टेप लगा रखा था। लोगों की बढ़ती भीड़ को देख एक साधु भाग गया। दूसरे को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस साधु से पूछताछ कर रही है। एक घंटे से बोरे में बंद बच्चे की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि बच्चे का उपचार चल रहा है। साधु से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है एवं दोनों के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट, देखें वीडियो

’खौफजदा’ हैं लोग, हो सकती है बड़ी वारदात
कच्छा बनियान गिरोह का आतंक यूपी और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में फैला हुआ है। ग्रामीण इतने खौफजदा हैं कि रात को जाग कर पहरा दे रहे हैं। किसानों समूह में रात के समय खेतों पर जा रह हैं, आवार गौवंश से खेतों में खडी फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। दूसरा बदमाषों का भय भी उन्हें सता रहा है। अब बच्चा चोर गैंग के दो मामले सामने आने से लोगों की चिंता और बढ गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश