31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट, देखें वीडियो

पीड़िता के पिता की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Aug 2019, 7:01 PM IST

Beaten

बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट, देखें वीडियो

मथुरा। दर्शन करने मंदिर गई युवती से पड़ोस के ही रहने वाले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध जब युवती के पिता ने किया तो छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने जमकर लात घूंसों से पीटा। पीड़िता के पिता की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- शहर मुफ्ती जरताब रजा ने Azam Khan पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुसलमानों के मसीहा नहीं आजम खां

यह भी पढ़ें- BIG NEWS एटा पुलिस लाइन में एपीओ नूतन यादव की पांच गोलियां मारकर हत्या

ये है मामला

थाना गोविंद नगर के बंगाली कॉलोनी स्थित दनकौर टीला के रहने वाले सूरज और लोकेश नाम के युवकों पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह दोनों युवक आए दिन मेरी लड़की को परेशान करते थे और उससे छेड़खानी करते थे। जब आज मेरी लड़की मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रही थी तो उन्होंने मेरी बेटी के साथ अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी कर दी। बेटी ने घटना के बारे में मुझे बताया और मैं जब उन लोगों को समझाने गया तो उन लोगों ने मुझसे हाथापाई करते हुए मेरी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में जीजा ने साले की धारदार हथियार से की हत्या

पीड़ित युवती के पिता के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता को छेड़खानी करने वाले युवक किस तरह से नीचे डालकर लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। पीड़ित का सिर्फ इतना कसूर था कि यह अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों को समझाने के लिए गया था। पीड़ित का समझाना छेड़खानी करने वाले युवकों को नागवार गुजरा और युवती के पिता पर ईंट पत्थरों के साथ-साथ लात घूंसों की बारिश कर दी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश