31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद में जीजा ने साले की धारदार हथियार से की हत्या

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी जीजा को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Aug 2019, 3:43 PM IST

Murder

मामूली विवाद में जीजा ने साले की धारदार हथियार से की हत्या

एटा। थाना अवागढ़ कस्बे में मामूली पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने साले की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी जीजा को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पति अन्य लोगों से संबंध बनाने का बनाता है दबाव, विरोध पर करता है मारपीट, विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार

क्या है मामला

पूरा मामला थाना अवागढ़ कस्बा का है जहां पारिवारिक विवाद के चलते सोनू ने अपने 20 वर्षीय साले भानुप्रताप सिंह की हत्या कर दी। वहीं सगे साले की हत्या से थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बे में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी जीजा को मौके से धारदार अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्यारे जीजा को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री के संबोधन पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष बोले, अब PoK को भी मुक्त कराया जाए...
क्या कहना है पुलिस का

वहीं थाना प्रभारी अवागढ़ का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने साले की हत्या की है। आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश