31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति अन्य लोगों से संबंध बनाने का बनाता है दबाव, विरोध पर करता है मारपीट, विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार

विवाहिता का आरोप है कि पति अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है ऐसा न करने की हालत में उसका पति उसे आए दिन मारपीट करता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Aug 2019, 3:00 PM IST

victim

पति अन्य लोगों से संबंध बनाने का बनाता है दबाव, विरोध पर करता है मारपीट, विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे सुनकर आपके पैरों से जमीन खिसक जाएगी। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ न सिर्फ मारपीट कर उसे मारने का प्रयास कर रहा है। बल्कि उसे अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता है ऐसा न करने की हालत में उसका पति उसे आए दिन मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्र देव ने बनाए सी श्रेणी बूथ पर भाजपा के सदस्य, संगठन में बदलाव पर चुप्पी

ये है मामला

मथुरा के थाना महावन इलाके के नगला खूबी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा की दो साल पहले हमारी शादी हुई और शादी के 6 महीने बाद मेरा पति मुझे परेशान करने लगा। मुझे मारता था और दहेज की मांग करने के साथ साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप भी महिला ने अपने पति पर लगाए हैं। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि जब मैंने इन सब चीजों से मना किया तो मेरे ससुरालीजनों ने मुझे पकड़ कर मिट्टी का तेल डाल कर जलाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता थाने पहुंची और उसने न्याय की गुहार अधिकारियों से लगाई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश