पीलीभीत

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, एसपी के आदेश पर हुई गिरफ्तारी

सिपाही पर आरोप है कि उसने नाम बदलकर और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्‌कर्म किया।

2 min read
Apr 30, 2018

पीलीभीत। कोतवाली सदर पुलिस ने अमरोहा में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। सिपाही पर आरोप है कि उसने नाम बदलकर और शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया है। घटना उस वक्त की है जब वो पीलीभीत थाना सुनगढ़ी पीलीभीत में तैनात था। पुलिस युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराएगी।

पहचान छिपा कर बनाए प्रेम संबंध

ये भी पढ़ें

बरेली: जंक्शन से अगवा कर किशोरी के साथ गैंगरेप

कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें उसने बताया कि उसका तीन साल पहले इस सिपाही से जान पहचान हुयी थी। सिपाही ने अपना नाम बदलकर उससे प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। कोतवाली पुलिस ने सिपाही को अमरोहा से हिरासत में लिया है।


एसपी के निर्‌देश पर हुई गिरफ्तारी

आरोपी सिपाही का नाम इरशाद है। यह इस वक्त जनपद अमरोहा में तैनात है और इस पर आरोप है कि जब यह पीलीभीत के सुनगढी थाना में तैनात था तब इसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन थोड़े दिन बाद शादी से मुकर गया। सिपाही का इसी बीच पीलीभीत से अमरोहा तबादला हो गया। जब युवती ने शादी की बात कही तो सिपाही ने शादी करने से साफ मना कर दिया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही इरशाद के खिलाफ धोखाधड़ी कर नाम छिपाने, दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने आरोपी सिपाही इरशाद को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही इरशाद के खिलाफ धारा 376, 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें

दुष्कर्म पीड़िता ने सुनाई आप बीती तो सहम गए लोग, मौलवी पर लगाए ये आरोप
Published on:
30 Apr 2018 06:13 pm
Also Read
View All