15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली: जंक्शन से अगवा कर किशोरी के साथ गैंगरेप

किशोरी का आरोप है कि मंगलवार की रात उसे तीन लोग ऑटो में डालकर किला इलाके में ले गए और वहां पर एक मकान में ले गए जहां पर चौकीदार भी मौजूद था।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Apr 27, 2018

rape victim

बरेली। रेप के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कानून बनाने की तैयारी में है बावजूद इसके रेप की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैंं। ताजा मामला बरेली का है जहां पर जंक्शन पर एक किशोरी को अगवा कर चार लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया और लड़की को जंक्शन के पास ही छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की किसी तरह से जीआरपी थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।जीआरपी ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ऑटो से अगवा कर ले गए

16 साल की लड़की जंक्शन पर भीख मांगने का काम करती है। किशोरी का आरोप है कि मंगलवार की रात उसे तीन लोग ऑटो में डालकर किला इलाके में ले गए और वहां पर एक मकान में ले गए जहां पर चौकीदार भी मौजूद था। लड़की के साथ वहां पर चारों लोगों ने बारी बारी से रेप किया और उसे वापस जंक्शन पर छोड़ कर फरार हो गए।

चौकी से लौटाया

लड़की ने बताया कि वो इसकी शिकायत करने जंक्शन स्थित पुलिस चौकी गई लेकिन उसकी वहां सुनवाई नहीं हुई और उसे जीआरपी थाने भेजा गया।लड़की ने जीआरपी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

जांच हुई शुरू

जीआरपी थाने के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने साथ रेप की बात बता रही है और लड़की की शिकायत पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। लड़की दो लोगों के नाम बता रही है। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


एक हफ्ते में तीसरी घटना

पिछले एक हफ्ते में शहर में रेप की तीन वारदात सामने आ चुकी हैं किला और सीबीगंज इलाके में बच्चियों के साथ रेप का मामला सामने आया था जिसके बाद अब जंक्शन से अगवा कर किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है।