राजनीति

18 को होगी तेज प्रताप की सगाई, एम्स में पिता से मिलकर लिया आशीर्वाद

18 अप्रैल को तेज प्रताप की सगाई है, लेकिन उससे पहले तेज प्रताप ने अपने पिता लालू यादव से एम्स में मुलाकात की।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 9:52 AM IST
lalu new

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से तय हो चुकी है। बता दें कि ऐश्वर्या आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। दोनों की सगाई 18 अप्रैल को पटना में होगी, लेकिन उससे पहले तेज प्रताप ने अपने पिता लालू यादव से एम्स में मुलाकात की।

फोटो शेयर कर जताई खुशी
दिल्ली में पिता से मिलकर तेज प्रताप यादव काफी खुश थें। अपनी खुशी का इजहार करते हुए तेज प्रताप ने एक तस्वीर भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। पिता के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, ''उनके परिवार पर लाख मुसीबतें थोप दी जाएं, चाहे सारे षड्यंत्र हमारे खिलाफ ही खेल दिए जाएं, हमसे हमारी मुस्कान कोई नहीं छीन सकता।''

तेज प्रताप ने आगे लिखा, ''हम हर तूफान से खुशियों के पल ढूंढ ही लाएंगे। पापा ने उन्हें आशीर्वाद की झड़ी लगा दी है।'' तेजप्रताप ने यह भी कहा कि आरजेडी समर्थकों का अडिग विश्वास उनमें जान फूंकता है।

एम्स में चल रहा है लालू का इलाज
बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं। सजा के दौरान लालू कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। लालू इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती है, लेकिन अब बड़ा सवाल है कि बेटे की सगाई में क्या लालू प्रसाद यादव शिरकत करेंगे या नहीं?

राबड़ी की संस्कारी बहू
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव की सगाई को लेकर पहले निर्धारित तिथि नहीं थी, लेकिन अब उस पर से भी पर्दा उठ गया है। वहीं, पिछले साल राबड़ी देवी ने संस्कारी बहू की खोज वाली ख़बर भी सामने आई थी और तेज प्रताप यादव ने भी साफ किया था कि वह अपने घर वालों की पसंद से शादी करेंगे।

Updated on:
7 Apr 2018, 9:52 AM IST
Published on: