1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार विधानपरिषद चुनाव में विभिन्न पार्टियों की तरफ से इन नेताओं के नाम आ रहे हैं सामने : जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

विधानपरिषद की ग्यारह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कई दलों के दिग्गज दावे ठोक रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Apr 2018, 4:49 PM IST

bihar vidhan parishad

bihar vidhan parishad

(पटना): विधानपरिषद की ग्यारह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कई दलों के दिग्गज दावे ठोक रहे हैं। किसी भी पार्टी ने इस चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की हैं पर राजनीतिक महकमें में कुछ नामों का जिक्र हो रहा हैं।


विधानपरिषद की गयारह सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होने वाले है। अभी किसी भी पार्टी के राजनीतिक समीकरण सामने नहीं आए हैं पर यह चुनाव अपने आप में अलग तरह का चुनाव होने वाला हैं । इस चुनाव मेें सबसे खास बात यह है कि राजद की ओर से किस सदस्य को चुनाव लड़वाना है इस बात का निर्णय लालू प्रसाद यादव को करना है पर वह इस समय इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं ।

इन उम्मीदवारों का नाम आ रहा है सामने

राजद ,कांग्रेस और हम मिलकर पांच सीटें निकाल ले जाएंगे । इनमें राजद से पहला नाम राबड़ी देवी का तो तय है। दूसरा नाम प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे का है । इसके अलावा मंगनीलाल मंडल, देवमुनि यादव और अरविंद सहनी के नाम भी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे आगे हैं।अन्तिम फैसला राजद सुप्रीमो ही करेंगे । संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस एक सीट जीत लेगी। इसके लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार,और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा के नाम उम्मीदवारों की श्रृंखला में शामिल हैं ।

एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी नेता जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष मांझी को भी परिषद में राजद उम्मीदवार बनाकर भेजने की भी बातें सामने आने लगी हैं । उल्लेखनीय है कि भाजपा के चार सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और निलंबित सदस्य लालबाबू प्रसाद प्रमुख हैं। एक सदस्य का निधन हो चुका है ।