किराना बाजार में ड्राय फ्रूट्स और अन्य सामग्रियों की बंपर आवक हो रही है, अच्छी बात यह है कि आवक बढऩे के साथ डिमांड भी बढ़ रही है.
इंदौर. त्योहार से पहले किराना बाजार में ड्राय फ्रूट्स और अन्य सामग्रियों की बंपर आवक हो रही है, अच्छी बात यह है कि आवक बढऩे के साथ डिमांड भी बढ़ रही है, लेकिन दामों में तेजी नहीं आ रही है, यही कारण है कि लोग त्योहार से पहले जमकर खरीदारी कर रहे हैं, ताकि मिलावटी मावे से बचते हुए वे घर पर ही ड्राय फ्रूट्स से तैयार होने वाली मिठाईयां और विभिन्न व्यंजन बना सकें। अगर आप भी त्योहारी खरीदारी करने वाले हैं, तो ये समय बहुत अच्छा है, आप अभी ही खरीदारी करके रख सकते हैं, ताकि आपको ऐन वक्त पर बाजार नहीं भागना पड़े।
किराना बाजार में खोपरा गोला और बूरा के भाव में तेजी रही, जबकि काजू के भाव सुधरे। बाजार में शकर की 3 तथा नारियल की 4 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3660 से 3715, शकर एम सुपर 3730 से 3750, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 160 से 165, छोटा 180 से 185, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6390, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6450, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 6650, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 6590, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 6790, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 6520, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6390, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 5900 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 160 से 185, खोपरा बूरा 1950 से 3200 रुपए।
पूजन सामग्री
नारियल 120 भरती 1650 से 1700, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2250 से 2300, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा
आटा चक्की 1420, रवा कट्टे में 1560, मैदा 1500, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
सूखे मेवों के थोक भाव
काजू डब्ल्यू 240 नंबर 775 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 685 से 720, काजू डब्ल्यू वन 665 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 655 से 665, एसएस डब्ल्यू 650, काजू जेएच 650 से 685, टुकड़ी 650 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 560, अमरीकन 625 से 645, मोटा दाना 850, टांच 500 से 525, खारक 125 से 135, बेस्ट 190 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 225 से 250, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 260, चारोली बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का बेस्ट 750, एक्सट्रा बेस्ट 875, अंजीर 675 से 875, बेस्ट 1100 से 1250 रुपए।
यह भी पढ़ें : इंदौर-भोपाल का सबसे सस्ता सफर, किराया सुनकर खुश हो जाएंगे आप
जीरे में मांग कमजोर
कालीमिर्च 525 से 528, मिनिमटर 530 से 538, मटरदाना 570 से 575, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 262 से 267, बेस्ट 290 से 301, सौंफ मोटी 165 से 175, मीडियम 185 से 195, बेस्ट 210 से 225, बारीक 190 से 240, लौंग चालू 675 से 685, बेस्ट 710 से 720, दालचीनी 260 से 265, जायफल 725 से 740, बेस्ट 775, जावत्री 1950 से 2050, बड़ी इलायची 585 से 625, बेस्ट 675 से 750, पत्थरफूल 325 से 385, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 675 से 800, शाहजीरा खर 325 से 350, ग्रीन 425 रुपए।