राजनीति

इस राज्य के डिप्टी CM के परिवार के 8 सदस्य Corona positive, बेटे की हालत नाजुक

देश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 75 लाख के पार पहुंच गई है Karnataka Dy CM Govind Karjol के परिवार के 8 लोग पॉजिटिव मिले
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2020, 9:36 PM IST
इस राज्य के डिप्टी CM के परिवार के 8 सदस्य Corona positive, बेटे की हालत नाजुक
इस राज्य के डिप्टी CM के परिवार के 8 सदस्य Corona positive, बेटे की हालत नाजुक

नई दिल्ली। देश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 75 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री (Karnataka Deputy Chief Minister) गोविंद करजोल (Govind Karjol) के परिवार के आठ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जबकि करजोल के बेटे पुत्र डॉ. गोपाल करजोल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। गोपाल पिछले 23 दिन से वेंटिलेटर पर हैं। आपको बता दें कि उपमुुख्यमंत्री करजोल ने खुद ट्वीट कर अपने परिजनों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

परिवार में 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

उपमुख्यमंत्री करजोल ने अपने टवीट में लिखा कि मेरा बेटा डॉ. गोपाल करजोल कोरोना वायरस संक्रमण कीवजह से पिछले 23 दिन से वेंटिलेटर पर हैं। जबकि मेरी पत्नी ने अभी-अभी कोरोना वायरस के संक्रमण को हराया है और ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई है। मैं खुद भी 19 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हुआ हूं। करजोल ने लिखा कि कुल मिलाकर मेरे परिवार में 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आपको बता दें कि करजोल, बगलकोट एवं कलबुर्गी जिलों के प्रभारी मंत्री हैं। वह बगलकोट जिले के मुढोल से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बने हैं।

बीते एक दिन में 579 लोगों ने अपनी जान गंवाई

आपको बता दें कि भारत में कोरोनो वायरस के कुल केसों में भले ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही हो, लेकिन रोजाना दर्ज किए जाने वालें मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की अगर बात करे तो देश में 55,722 नए मामलों सामने आए हैं, जबकि कोरोना की वजह से बीते एक दिन में 579 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। इनमें से, 7,72,055 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, 66,63,608 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 1,14,610 इस बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं। भारत के सक्रिय मामले छह सप्ताह के बाद आठ लाख से नीचे आ गए हैं और आगे भी गिरावट जारी है।

Updated on:
19 Oct 2020, 9:36 PM IST
Published on: