
2021 तक जाने कितनी हो जाएगी Coronavirus मरीजों की संख्या, Harsh Vardhan ने बताया यह आंकड़ा
नई दिल्ली। देश में लागतार बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) डॉ. हर्षवर्धन ( Dr. Harsh Vardhan ) ने अच्छी खबर सुनाई है। डॉ. हर्ष वर्धन ने दावा किया है कि फरवरी 2021 तक देश में कोरोना ( Coronavirus Case in India ) के कुल एक्टिव केस केवल 40 हजार रह जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह दावा कई बड़े वैज्ञानिकों के शोध के आधार पर किया है। हर्ष वधर्न ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ( Ministry of Science and Technology ) की ओर से दुनिया भर के कई वैज्ञानिकों की मदद से भविष्य में कोरोना केसों ( Coronavirus Case in India ) के आंकलन मॉडल तैयार करवाया है। वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी आधार पर किए गए शोध से पता चला कि देश में अगले कुछ महीनों में कोरोना के केसों में गिरावट देखने को मिलेगी। यहां तक कि अगले साल फरवरी तक देश में केवल 40 हजार ही सक्रिय केस मौजूद होंगे।
सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर?
कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सिनेशन से स्टाफ की ट्रेनिंग तक के लिए समय आने पर राज्यों से बातचीत की जाएगी। हमारा विश्वास है कि देश में अब कोरोना के केसों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए हर लेवल पर मॉनिटिरिंग की व्यवस्था की गई है। इससे पहले नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोरोना से बचाव के तरीकों और गाइडलाइन को फॉलो किया गया तो फरवरी 2021 तक देश में कोरोना वायरस को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
कोरोना रोगियों की संख्या 75 लाख के पार
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजोंं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि देश में कोरोना रोगियों की संख्या 75 लाख के पार निकल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। जबकि इस अवधि में 579 लोगों की मौत हुई है।
Updated on:
19 Oct 2020, 7:54 PM IST
Published on:
19 Oct 2020, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.