राजनीति

अभिनेता कमल हासन ने राष्ट्रवाद पर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि राष्ट्रवाद को किसी के ऊपर जबरन नहीं थोपा जा सकता।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 8:37 AM IST
kamal haasan
अभिनेता कमल हासने ने राष्ट्रवाद पर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली। एक अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कमल हासन ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि राष्ट्रवाद को किसी के ऊपर जबरन नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद सच्चा और वास्तविक होना चाहिए। यही नहीं देशभक्ति भी वास्तविक ही होगी। इसके लिए बस आपको यह लोगों के ऊपर छोड़ना होगा ताकि वह खुद इसको अपने अनुसार ढाल सकें। आपको बता दें कि कमल हासन ने यह बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहीं।

विश्वरूपम देशभक्ति का संदेश

दरअसल, कमल हासन यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘विश्वरूपम-2’ को लेकर बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह राष्ट्रवाद और आतंक को लेकर लड़ाई पर आधारित है और क्या इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कमल हासन का पहला सियासी कदम माना जाए? तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी अधिकांश फिल्मे राजनीति पर ही आधारित होती हैं। इससे पहले आई हे राम और फिर दशावतार भी राजनीतिक विषयों पर हीं थी। इसी तरह से विश्वरूपम देशभक्ति का संदेश दिया गया है।

थोपा जाने वाला राष्ट्रवाद और देशभक्ति सही नहीं

कमल हासन ने सत्तारूढ़ दल भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि लोगों पर थोपा जाने वाला राष्ट्रवाद और देशभक्ति सही नहीं है। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने भी लोगों पर देशभक्ति थोपने का काम किया था। अगर वह उस समय हेाते तो उसका भी विरोध करते। उन्होंने कहा कि यह सही है कि आजादी देशभक्ति की भावना से ही मिली है, लेकिन आज हम नए भारत के नागरिक हैं। यह समय न्यू इंडिया का है और हमें इससे आगे सोचना होगा।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड