राजनीति

मुंबई: एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस, लगाया पार्टी में गुटबाजी का आरोप

अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया उर्मिला ने कांग्रेस पर लगाया गुटबाजी का आरोप मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं थीं उर्मिला
2 min read
Sep 10, 2019
i.png

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस में नेताओं के बीच गुटबाजी का आरोप लगाया है। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि 'मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए पार्टी में निहित स्वार्थों की अनुमति देने से इनकार करती हैं।'

आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी।

उन्होंने कांग्रेस के ही टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां से उनको असफलता हाथ लगी थी।

आपको बता दें दक्षिण मुंबई सीट पर उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से था। हालांकि यह सीट अभी तक भाजपा के ही गढ़ के रूप में जानी जाती है।


आपको बता दें कि उर्मिला कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले पहले मुंबई में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना की सदस्य रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में देश भर में भाजपा की आंधी ने सभी तबाह कर दिया। उर्मिला भी इसकी चपेट में आने अपने आप को नहीं रोक पाई।

एक्ट्रेस मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं। लेकिन वह भाजा नेता गोपाल शेट्टी से 4 लाख से अधिक वोटों से हार गई।

Updated on:
10 Sept 2019 03:22 pm
Published on:
10 Sept 2019 03:16 pm