राजनीति

अधीर रंजन ने ममता पर साधा निशाना, कहा – अगर साजिश है तो जांच की मांग क्यों नहीं करती TMC?

Breaking : नंदीग्राम हादसे को लेकर दूसरे दिन भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी। टीएमसी के नेता लोगों से सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं।
less than 1 minute read
adhir_ranjan
जांच में सीसीटीवी फूटेज से सच सामने आ सकता है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले का मुद्दे पर आज भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि अगर नंदीग्राम हादसा एक साजिश है तो सीएम ममता बनर्जी CBI, NIA, CID या SIT जांच की मांग क्यों नहीं करती हैं?

उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग साजिश का बहाना बनाकर जनता से सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। ताकि चुनाव में लाभ मिल सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि घटना के समय पुलिस और सीसीटीवी सबूतों के आधार सच सामने आ सकता है। अभी तक ऐसा क्यों नहीं किया गया।

इससे पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता इस मुद्दे का राजनीति कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ऐसी घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से राजनीतिक हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल में पर्याप्त केंद्रीय बल भेजने की मांग की है।

Updated on:
11 Mar 2021 01:24 pm
Published on:
11 Mar 2021 01:14 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें