राजनीति

अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल पर कसा तंज, कहा – बिना कुछ किए बोलना आत्मनिरीक्षण नहीं

सलमान खुर्शीद और राजीव शुक्ला ने किया पार्टी हाईकमान का बचाव। बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 8:20 AM IST
adhir ranjan
अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना।

नई दिल्ली। बिहार चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तारिक अनवर के बाद एक दिन पहले कपिल सिब्बल ने भी पार्टी हाईकमान की कार्यशैली पर करारा प्रहार किया है। इसके जवाब पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल पर हमला बोला है। अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना कुछ किए बोलना आत्मनिरीक्षण नहीं है। पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए कि उन्होंने इस मामले में अभी तक क्या किया?

इन नेताओं ने किया गांधी परिवार का समर्थन

अधीर रंजन के अलावा सलमान खुर्शीद और राजीव शुक्ला ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधा है। इन नेताओं ने जवाबी हमला करते हुए उलटे सिब्बल की घेरेबंदी की और गांधी परिवार के नेतृत्व के प्रति अपने समर्थन का इजहार किया। कांग्रेस युवा ब्रिगेड के सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी सिब्बल हमला बोला है। बता दें कि कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव परिणाम की आड़ में पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाया था।

Updated on:
18 Nov 2020, 8:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
निकाय चुनाव से पहले भाजपा का नया प्लान, दिवाली मिलन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेगी पार्टी, जानें पूरा समीकरण

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती