राजनीति

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की हालत बिगड़ी, अनशन के 14वें दिन भेजे गए अस्पताल

किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठक पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
2 min read
Sep 07, 2018
Hardik Patel
अहमदाबाद: हार्द‍िक पटेल की हालत बिगड़ी, निकल सकता है बातचीत का रास्ता

अहमदाबाद। किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठक पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को अनशन के 14वें दिन पानी का भी त्याग करने के बाद उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी गिरती तबीयत को लकेर डॉक्टर्स ने चिंता व्यक्त की है।

अनशन समाप्त कर सकते हैं हार्दिक

आपको बता दें कि 14 दिनों तक अनशन पर रहने की वजह से हार्दिक काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि उको वीलचेयर का सहारा लेना पड़ रहा था। चर्चा हैं कि खोडलधाम के संस्‍थापक नरेश पटेल उनकी मांगों को लेकर गुजरात सरकार के साथ बातचीत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर गुजरात सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिलता है तो हार्दिक अनशन समाप्त कर सकते हैं।

पानी पीना भी बंद कर दिया

राज्य में किसान ऋण माफी और ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर हार्दिक पटेल ने 25 अगस्त को अनशन शुरू किया था। राज्य सरकार की ओर से अभी तक हार्द‍िक की मांगों को लेकर किसी भी तरह के आश्वासन का संकेत नहीं मिला है। वहीं, हार्द‍िक पटेल की ओर से कहा गया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती, तब तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने 24 घंटे में उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह जल का त्याग कर देंगे। इसके बाद हार्दिक ने गुरुवार की शाम से पानी पीना भी बंद कर दिया।

Updated on:
07 Sept 2018 03:50 pm
Published on:
07 Sept 2018 02:45 pm