राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए एक और झटका, ऐश्वर्या राय की राजनीतिक एंट्री पर लगा ‘ग्रहण’

लालू परिवार के लिए एक और बुरी खबर आई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 10:57 AM IST
laloo family
लोकसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए एक और झटका, ऐश्वर्या राय की राजनीतिक एंट्री पर लगा 'ग्रहण'

नई दिल्ली। लालू प्रसाद के परिवार पर लगातार संकट के बादल छाए हुए हैं। आईटी छापा से लेकर आईआरसीटीसी मामले तक लगातार लालू परिवार को घसीटा जा रहा है। वहीं, अब बहू ऐश्वार्या राय की वजह से एक बार फिर लालू परिवार की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को छपरा लोकसभा सभी से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। लेकिन, उम्र की वजह से सबकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।


ऐश्वर्या राय की उम्र 25 साल से कम

पूरा आरजेडी और लालू परिवार तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को अगामी लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सबकी सहमति भी बन चुकी है। लेकिन उनकी उम्र चुनाव में उनके नामांकन के आड़े आ सकती है। दरअसल, एशवर्या की उम्र 2019 लोकसभा चुनाव में 25 वर्ष से कम होगी, जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। उनकी उम्र स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक 24 साल है। हालांकि, मतदाता पत्र में उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। अगर मतदाता पत्र के जरिए एशवर्या चुनाव नामांकन करवाती है, तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और वह चुनाव लड़ सकेंगी। गौरतलब है कि एशवर्या के स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक, जन्मतिथि 10 फरवरी, 1995 है जिसका मतलब वह अभी 24 साल की हैं, ऐसे में 25 वर्ष की आयु तक पहुंचने के लिए उन्हें 2020 का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर अगर मतदाता पत्र में उनकी उम्र 25 साल दर्ज है तो फिर छपरा संसदीय सीट से चुनावी मैदानी में उतरने का उनका रास्ता बिल्कुल साफ होगा। आपको बता दें कि लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी भी उम्मीदवार की उम्र कम से कम 25 साल होना अनिवार्य है।


राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखती हैं ऐश्वर्या राय

गौरतलब है कि तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा दरोगा प्रसाद राय बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि, उनके पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने खुद दिल्ली के मिरांडा हाउस से स्नातक की पढ़ाई की है और उसके बाद एमिटी से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है।

Published on:
Also Read
View All
महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, क्या TVK विधायक पर होगी कार्रवाई? मंत्री राजमोहन ने दिया जांच का भरोसा

‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका

वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं