10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'Belonging: A Journey of Love' में राहुल गांधी के राजनीति में आने से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी को राजनीति में आने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन बेटे राहुल के राजनीतिक फैसले का विरोध नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 10 Nov 2026, 2:31 PM IST

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी ने राहुल को लेकर अपनी किताब में शेयर की बातें (Photo-IANS)

Sonia Gandhi Belonging A Journey Of Love: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' में बेटे राहुल गांधी के राजनीति में आने को लेकर कई अहम बातों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपने पति और पूर्व पीएम राजीव गांधी के राजनीति में आने का भी विरोध किया था। यहां तक कि उन्होंने राजीव से राजनीति में न आने की गुहार लगाई थी। लेकिन जब बेटे राहुल गांधी की राजनीति में आने की बारी आई, तो उन्होंने उसका विरोध नहीं किया।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी की लंबे समय से रुचि थी। राहुल और प्रियंका गांधी का यूपी के अमेठी से भी गहरा जुड़ाव रहा है। अमेठी लंबे समय तक गांधी परिवार और कांग्रेस की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहा है।

राहुल के बारे में सोनिया ने क्या बताया? 

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि राजीव गांधी राहुल को बचपन में कई बार अमेठी लेकर गए थे। स्कूल के दिनों में ही राहुल ने वहां के ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। बाद में राजीव उन्हें गांवों की वास्तविक परिस्थितियों और ग्रामीणों की चुनौतियों से परिचित कराने के लिए भी अमेठी ले जाते रहे।

वहीं, प्रियंका गांधी भी अपने माता-पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से जुड़ी रहीं। सोनिया के अनुसार, प्रियंका ने राजीव और उनके चुनाव अभियानों के दौरान अमेठी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं। हालांकि, उस समय उनकी प्राथमिकता अपने छोटे बच्चों की परवरिश और बौद्ध अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करना था।

सोनिया गांधी बताती हैं कि विदेश में रहने के दौरान जब भी राहुल भारत आते थे, तो वह उनके साथ या प्रियंका के साथ अमेठी जाते थे। धीरे-धीरे वह वहां के लोगों के बीच एक परिचित चेहरा बन गए। इन्हीं दौरों के दौरान राहुल का झुकाव लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करने की ओर बढ़ा।

पार्टी का दबाव और राहुल का राजनीति में आने का फैसला

सोनिया गांधी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी लंबे समय से राहुल गांधी को सक्रिय राजनीति में आने के लिए कह रही थी। हालांकि, राजनीति में कदम रखने का मतलब उनके लिए पूरी जिंदगी बदल देना था। उन्हें एक सार्वजनिक व्यक्ति बनना था, जिसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती और हर कदम का मूल्यांकन होता।

सोनिया लिखती हैं कि राहुल ने इस फैसले पर उनसे और प्रियंका से चर्चा की। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया।

मार्च 2004 में राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वहीं, सोनिया गांधी ने पड़ोसी संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

'राजीव को राजनीति में आने से रोका था, राहुल को नहीं'

अपनी किताब में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के राजनीति में आने की भी बात का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मैंने करीब दो दशक पहले मैंने राजीव से राजनीति में न आने की गुहार लगाई थी। मैंने उनसे कहा था कि वह खुद को और हम सभी को उस खतरनाक दुनिया में न झोंकें। लेकिन अब बारी मेरे बेटे की थी और इस बार मैंने उसका विरोध नहीं किया।

सोनिया के मुताबिक, राहुल ने अपने पिता के सामने आने वाले खतरे को पहले ही भांप लिया था। इस मुद्दे पर उनकी राजीव गांधी से बहस भी हुई थी। इसके बावजूद राहुल के मन में अपने पिता के मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान और उनके साहस के प्रति विशेष लगाव था। राजीव गांधी ने खतरे की आशंका के बावजूद जिस हिम्मत से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, राहुल उससे प्रभावित थे।