राजनीति

अकाली विधायक ने राहुल गांधी को कहा ‘परले दर्जे का नशेड़ी’, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

मनजिंदर ने कहा है कि वो जो पंजाब के 70 प्रतिशत युवकों को ड्रग एडिक्ट बता रहा है, आज खुद परले दर्जे का नशेड़ी दिखाई पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 9:13 AM IST
news
उद्धव ने शाह को खिलाया घर का खाना, फडणवीस और आदित्या बाहर करते रहे इंतजार

नई दिल्ली। अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। विधायक की इस टिप्पणी ने सियासी घमासान मचा दिया है। मनजिंदर ने कहा कि राहुल गांधी परले दर्जे के नशेड़ी हैं। यही नहीं मनजिंदर ने आगे कहा है कि वो जो पंजाब के 70 प्रतिशत युवकों को ड्रग एडिक्ट बता रहा है, आज खुद परले दर्जे का नशेड़ी दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि मनजिंदर सिंह दिल्ली की राजौरी गार्डन पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं, वो बीजेपी के समर्थन से यह चुनाव जीते थे। अकाली विधायक ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर की है।

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

मनजिंदर ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की सूरत देश का प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है। इसके साथ ही अकाली विधायक ने राहुल को किसी पुनर्वास केंद्र में दाखिला लेने की सलाह दी। अकाली विधायक ने सोशल साइट पर एक्टिव यूजर्स से उनके ट्वीट को रिट्वीट करने की अपील भी की। विधायक मनजिंदर की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया ने हलचल पैदा कर दी है। यही कारण है कि सोशल मीडिया से जुड़े लोग उनकी पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चला ट्वीट का दौर

सोशल मीडिया पर जुड़े एक यूजर माधव ने लिखा है कि इस वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक जैसा नहीं है, मुझे इसमें कुछ भी हैरान करने वाला नहीं दिखा। उनके इस ट्वीट पर पंच नाम के यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो को ध्यान से देखिए...राहुल गांधी एक कागज में बंद कोई चीज किसी को दे रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र: नगर परिषद में मटन पार्टी पर महायुति में घमासान! BJP ने कलेक्टर से की शिकायत, तो शिंदे सेना बिफरी

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं