
हैदराबाद। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ने हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने ट्वीटर पर नरेंद्र मोदी चौकीदार को देखा है। अपने ट्वीट में उन्होंने सुझाव दिया है कि पीएम मोदी को अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी चौकीदार लगाना चाहिए।
टोपी और सीटी का ऑफर
एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में कहा कि हमें पीएम चाहिए न कि चाय वाला और पकौड़े वाला। अगर पीएम मोदी इच्छुक हैं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए। मैं उनको चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा।
पहले भी बोल चुके हैं पीएम पर हमला
बता दें कि एआईएमआईएम नेता ओवैसी पहले भी कई चुनावी सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीएम पर हमला बोलते रहे हैं। चाय बेचने वाली बात को लेकर वह कई बार पीएम आलोचना कर चुके हैं। हैदराबाद में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।