राजनीति

कांग्रेस में शाामिल हुईं अलका लांबा! 6 साल बाद घर वापसी

AAP विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं अलका लांबा ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था

2 min read
Sep 07, 2019
AAP-अलका के बीच जारी है तकरार, कहा- पार्टी उम्मीदवारों के लिए नहीं करूंगी प्रचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा शुक्रवार शाम कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। कांग्रेस में उनकी 6 साल बाद वापसी हुई हैं। बता दें कि कल यानी शुक्रवार को अलका लांबा ने आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इस दौरान अलका ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। अलका लांबा पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही थीं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अलका लांबा ने कहा कि वह पूरे 6 साल कांग्रेस से दूर रही हैं। लेकिन कांग्रेस की विचारधार कभी उनसे दूर न जा सकी।

अब वह कांग्रेस में लौट आई हैं, और पार्टी की सदस्य के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने में पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगी।

वहीं, कांग्रेस ने अभी अलका लांबा के पार्टी में शामिल होने की कोई पुष्टी नहीं की है।

आपको बता दें कि अलका लांबा ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। अलका ने लिखा कि अब AAP को अलविदा कहने का उचित समय आ गया है।

उन्होंने लिखा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी।

अलका लांबा ने इस बीच न केवल कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया था, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर उन्होंने पार्टी से भी बगावत का बिगुल फूंक दिया था।

गौरतलब है कि आप से लंबे समय से नाराज चल रहीं अल्का लांबा ने पिछले माह पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें

पॉलिटिक्स के चलते टूट गई थी अलका लांबा की शादी, पति ने लगाया था राजनीतिक महत्वकांक्षा का आरोप
Updated on:
07 Sept 2019 11:35 am
Published on:
07 Sept 2019 09:09 am
Also Read
View All