राजनीति

पॉलिटिक्स के चलते टूट गई थी अलका लांबा की शादी, पति ने लगाया था राजनीतिक महत्वकांक्षा का आरोप

अलका लांबा ( Alka Lamba ) ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं अलका लांबा इस वजह से अलका का हुआ था तलाक
3 min read
• •
Updated: 9 Sep 2019, 9:14 PM IST
alka-lamba-55c8a8ea0f105_l.jpg

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( Aam Admi Party ) की बागी नेता और दिल्ली के चांदनी चौक ( Chandni Chowk ) से विधायक अलका लांबा ( Alka Lamba ) ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अलका लांबा ने अपने इस्तीफे का ऐलान ट्विटर पर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।' आप का दामन छोड़ने के बाद अलका के फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

दरअसल, बीते मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। जिसके बाद से ऐसी चर्चा है कि वह कांग्रेस में फिर से शामिल हो सकती हैं।

आपको बता दें कि अलका लांबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उस दौरान भी वह चर्चा में रही थीं। उनकी सुर्खियों में रहने की वजह कभी उनका राजनीतिक जीवन तो कभी उनका निजी जीवन रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि राजनीति के चलते ही उनका तलाक हुआ था।

राजनीतिक करियर की शुरुआत

अलका लांबा ने एनसयूआई (NSUI) की छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरूआत की थी। वह कांग्रेस में सचिव तक रह चुकीं हैं। इसके बाद उन्होंने 2014 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन केजरीवाल सरकार के चार साल पूरे होते-होते उनका कई बार पार्टी के साथ विवाद सामने आया।

शादी और तलाक

अलका लांबा जब एनसयूआई (NSUI) की छात्र राजनीति में सक्रिय थीं उसी दौरान उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई थी। उन दिनों अलका दिल्ली के एक रईस लोकेश के संपर्क में थीं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों के परिवार वालों को शादी से कोई परेशानी नहीं थी। दोनों की शादी हो गई और उनका एक बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में टकराव की भी ख़बरें सुनने को मिलती थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2003 में अलका का तलाक हुआ था। उस समय उनके पति ने उन पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का आरोप लगाते हुए कहा था कि अलका ने उनके प्लैट पर जबरन कब्जा कर लिया है। लोकेश के मुताबिक, अलका उनके परिवार वालों के साथ बुरा बर्ताव करती थी। अपनी राजनीतिक हसरतों के चलते वह परिवार की कद्र नहीं करती थी।

साल 2003 में जब वह दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सक्रिय थीं। उसी साल लोकेश ने उनसे तलाक मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अलका ने बिना किसी हिचक के उन्हें तलाक दे दिया। लोकेश ने आरोप लगाया कि अलका ने उनके प्लैट को जबरन अपना राजनीतिक दफ्तर बना लिया था। वह अपनी राजनीति के चक्कर में परिवार पर ध्यान नहीं देती थी। हालांकि इतने विवादों के बीच कभी भी इस बारे में अलका का कोई बयान सामने नहीं आया।

Updated on:
9 Sep 2019, 9:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह