राजनीति

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मिले अल्पेश ठाकोर, BJP में हो सकते हैं शामिल

अप्रैल में अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा अल्पेश के साथ दो और विधायकों ने भी दिया था कांग्रेस से इस्तीफा चार दोस्तों के साथ बीजेपी में जा सकते हैं अल्पेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2019, 7:05 AM IST
alpesh thakor
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मिले अल्पेश ठाकोर, BJP में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) को प्रचंड जीत मिली है। इस जीत से जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेता गदगद हैं। वहीं, विपक्षी पार्टियों में खलबली मची है। लगातार नेता अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों से यह भी खबरें सामने आ रही है कि कुछ नेता बीजेपी और उसके सहयोगी दलों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर गुजरात से आ रहा है, जहां ओबीसी नेता और पूर्व कांग्रेस अल्पेश ठाकोर ने डिप्टी सीएम (गुजरात) नितिन पटेल से मुलाकात की है। इस मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है।

क्या बीजेपी में शामिल होंगे अल्पेश ठाकोर ?

जानकारी के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर ने सोमवार को गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बात-चीत चली है। इस बैठक के बाद गुजरात में सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा यह है कि अल्पेश ठाकोर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इतना नहीं अल्पेश अपने चार सहयोगियों को भी बीजेपी में शामिल करा सकते हैं। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर न तो बीजेपी की ओर से और न ही अल्पेश की ओर से अब तक कोई बयान दिया गया है। अब देखना यह है कि इस मुलकात गुजरात की राजनीति किस तरह बदलती है। गौरतलब है कि अप्रैल में अल्पेश ठाकोर समेत तीन विधायकों ने एक ही दिन कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अल्पेश स्थानीय कांग्रेस प्रशासन से खुश नहीं थे और पार्टी के ऊपर उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाया था।

Updated on:
28 May 2019, 7:05 AM IST
Published on: