2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक, मोदी कैबिनेट में नाम तय करने पर चर्चा

जीते हुए सांसदों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना को मिली है बड़ी जीत मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 May 2019, 3:37 PM IST

uddhav thackeray

महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक, मोदी कैबिनेट में नाम तय करने पर चर्चा

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) को प्रचंड जीत मिली है। 17वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 353 सीटों का आंकड़ा छुआ है। अगामी 30 मई को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, अब नई कैबिनेट को लेकर भी तैयारियां शुरु हो चुकी है। इसी कड़ी में बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने नेताओं और जीते हुए सांसदों की बैठक बुलाई है।

पढ़ें- कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब पंजाब चीफ जाखड़ ने भी राहुल गांधी से की पेशकश

शिवसेना की बैठक

जानकारी के मुताबिक, उद्धाव ठाकरे ने सोमवार शाम को पार्टी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर शिवसेना की ओर से प्रस्‍तावित किए जाने वाले नामों पर भी मुहर लगाई जाएगी। फाइनल नाम को फिर आगे भेजा जाएगा। अब देखना यह है कि मोदी कैबिनेट में शिवसेना के कितने नेताओं को जगह मिलती है। हालांकि, चर्चा यह है कि मोदी सरकार के इस नई कैबिनेट में दक्षिण भारत की पार्टियों को जगह मिल सकती है। इसके अलावा मोदी मंत्रिपरिषद में पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों के ज्यादातर चेहरे दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में जेडीयू को एक पद मिलने पर मुहर लग चुकी है। साथ ही एक राज्यमंत्री का पद भी दिया जा सकता है।

पढ़ें- बिहार: हार से RJD में बगावत के सुर तेज, विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना

गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट में इस बार बड़े फेरबदल की भी संभावना है। साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदलने की खबर जोर-शोर से चल रही है। कुछ का प्रमोशन और कुछ का डिमोशन भी तय है। इन सबके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।