Punjab: अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने पत्रकार से बातचीत में कहा, "हमारा गठबंधन (बीजेपी के साथ) पक्का हो गया है। केवल सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। हम सीट को लेकर पहले देखेंगे कि कौन कहां चुनाव लड़ेगा और कहाँ किसकी जीत की संभावनाएँ अधिक है।"
आखिरकार अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की नई पार्टी ने भाजपा के साथ पंजाब चुनाव (Punjab Election) के लिए गठबंधन कीं घोषणा कर दी है। कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पार्टियों ने ये निर्णय लिया है। दिल्ली में भाजपा के साथ बातचीत के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के पंजाब प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एक पोस्ट भी शेयर की है।
ट्विटर पर अमरिंदर सिंह ने लिखा, "आज नई दिल्ली में भाजपा के पंजाब प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिला। ये मुलाकात पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए की। हमने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक रूप से भाजपा के साथ सीटों को शेयर करने का निर्णय लिया है।
वहीं, अमरिंदर सिंह ने पत्रकार से बातचीत में कहा, "हमारा गठबंधन (बीजेपी के साथ) पक्का हो गया है। केवल सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। हम सीट को लेकर पहले देखेंगे कि कौन कहां चुनाव लड़ेगा और कहाँ किसकी जीत की संभावनाएँ अधिक है।"
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कॉंग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पंजाब लोक कॉंग्रेस का गठन किया था। कॉंग्रेस से इस्तीफे के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ जाएंगे परंतु अमरिंदर सिंह ने कुछ भाजपा के समक्ष किसानों का मुद्दा रख दिया। कृषि कानून की वापसी के बाद अमरिंदर सिंह और भाजपा के गठबंधन की राह आसान हो गई थी। अब ये गठबंधन विधानसभा चुनावों में कमाल दिखा पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।