राजनीति

अमित शाह ने पीएम मोदी को बताया भाजपा का चुनावी चेहरा, महागठबंधन बताए उसका चेहरा कौन?

2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अटकलों के बीच अमित शाह की घोषणा सामने आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2019, 2:51 PM IST
amit shah
अमित शाह ने पीएम मोदी को बताया भाजपा का चुनावी चेहरा, महागठबंधन बताएं उसका चेहरा कौन?

नई दिल्‍ली। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी भाजपा की ओर से पीएम चेहरा होंगे। उन्‍होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए पूछा है कि आप बताएं कि महागठबंधन की ओर से पीएम का चेहरा कौन होगा?

महागठबंधन में दम नहीं
भाजपा अध्‍यक्ष ने शाह ने अहमदाबाद में मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान शुरू करने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष का महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से बना है। यह भाजपा की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा। उन्‍होंने महागठबंधन के नेताओं से पूछा के भाजपा कार्यकर्ता हमसे पूछते हैं कि उनका नेता कौन है। अब आप ही बताओ मैं उन्‍हें क्‍या बताऊं? मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि आप लोग महागठब्‍ंधन के डर से निश्चिंत रहें। ऐसा इसलिए कि महागठबंधन का कोई नेता ही नहीं है जिससे हमारा काम और आसान हो गया है।

बंगाल और ओडिशा पर जोर
उन्‍होंने कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। जबकि उत्तर प्रदेश में सी भी परिस्थिति में हमारी वर्तमान सांसदों की संख्या से एक सीट भी नीचे नहीं जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मैं देश की यात्रा करता हूं। मेरा अनुभव बता है कि लोग सॉडिल चट्टान की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। बता दें कि शाह का बयान उस समय आया है जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधान मंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि गडकरी ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से स्थापित करने का संकल्प लेने के लिए भाजपा नेताओं से अपील की थी।

Updated on:
12 Feb 2019, 2:51 PM IST
Published on: