
panchayat election news 2026
राजसमंद. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को जिले की पांच पंचायत समितियों की 131 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 73.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के 3 लाख 65 हजार 4 पंजीकृत मतदाताओं में से 2 लाख 68 हजार 866 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के आंकड़ों में देलवाड़ा पंचायत समिति सबसे आगे रही, जहां 78.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान प्रतिशत के लिहाज से देलवाड़ा पंचायत समिति जिले में पहले स्थान पर रही। यहां की 21 ग्राम पंचायतों में कुल 61 हजार 208 पंजीकृत मतदाताओं में से 48 हजार 184 मतदाताओं ने मतदान किया। इससे क्षेत्र में 78.72 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। आमेट पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में 82 हजार 252 मतदाताओं में से 62 हजार 516 ने वोट डाले। खमनोर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में 95 हजार 964 पंजीकृत मतदाताओं में से 75 हजार 256 मतदाताओं ने मतदान किया। चारभुजा पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 65 हजार 988 मतदाताओं में से 46 हजार 553 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, कुंभलगढ़ पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 59 हजार 592 पंजीकृत मतदाताओं में से 41 हजार 229 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले की पांच पंचायत समितियों की सभी 131 ग्राम पंचायतों में हुए मतदान का समग्र प्रतिशत 73.66 रहा। कुल पंजीकृत 3,65,004 मतदाताओं में से 2,68,866 मतदाताओं ने मतदान कर पंचायतीराज चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई।
Updated on:
25 Oct 2026, 3:48 PM IST
Published on:
25 Oct 2026, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.