राजनीति

हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही अमित शाह ने किया ट्वीट, ‘शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं’

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को यहां अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है, जहां उनका स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था।

less than 1 minute read
हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही अमित शाह ने किया ट्वीट, शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को यहां अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है, जहां उनका स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था। भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गया हूं। मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सभी के द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूं।

इससे पहले भाजपा के मीडिया सेल के संयोजक अनिल बलूनी ने एक ट्वीट कर कहा था कि यह खुशी और हर्ष की बात है कि हमारे अध्यक्ष अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पहुंच गए हैं। सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। शाह को बुधवार को एम्स में दाखिल कराया गया था। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को यहां अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है, जहां उनका स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था। भाजपा के मीडिया सेल के संयोजक अनिल बलूनी ने एक ट्वीट में कहा कि यह खुशी और हर्ष की बात है कि हमारे अध्यक्ष अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पहुंच गए हैं। सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। शाह को बुधवार को एम्स में दाखिल कराया गया था। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

Updated on:
20 Jan 2019 03:43 pm
Published on:
20 Jan 2019 01:49 pm
Also Read
View All