राजनीति

अमित शाह ने राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा- ‘राम मंदिर निर्माण में रोड़ा न अटकाए कांग्रेस’

भाजपा नेता ने कांग्रेस से मांग की है कि वो इस मुद्दे पर अपना स्‍टैंड साफ करे कि उसने देश के सबसे पुराने मुकदमे राम मंदिर की सुनवाई को टालने की मांग क्यों की?
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2019, 3:08 PM IST
amit shah
अमित शाह ने राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा- 'राम मंदिर निर्माण में रोड़ा न अटकाए कांग्रेस'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ज्‍यों-ज्‍यों नजदीक आता जा रहा है कि सियासी माहौल उतना ही गरमाता जा रहा है। देश भर में राजनीति चरम पर है। आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला अभी से जोर पकड़ चुका है। एक तरफ विपक्ष मोदी सरकार पर राम मंदिर में नाम पद वोटों के ध्रुवीकरण तो दो समुदायों में बीच में वैमनस्‍यता फैलाने का आरोप लगा रहा तो तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया कि है कि कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्षी दल राम मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा न बने। भाजपा नेता ने विपक्षी दलों को आगाह किया है कि राम मंदिर अयोध्‍या में बनकर रहेगा और भाजपा मंदिर बनाने का काम करेगी।

सुनवाई रोकना कांग्रेस को महंगा पड़ेगा
आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच रविवार को दिल्‍ली से चुनावी महासमर के लिए संकल्‍प पत्र को लेकर देशव्‍यापी अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्‍्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए राम जन्मभूमि पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कोर्ट के अंदर लंबी बहस चली है। फिर भी 1993 में जिस जमीन को अधिग्रहित किया गया था उस भूमि को भाजपा की सरकार ने राम जन्मभूमि न्यास को वापस देने का फैसला किया है। अमित शाह ने कहा कि यह एक एतिहासिक कदम है। विपक्षी पार्टियों से कहना चाहता हूं कि केस में रोड़ा न डालें। उन्‍होंने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के रास्ते में उच्चतम न्यायालय में अपने वकीलों के जरिए हमेशा अवरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से 2019 के चुनावों तक मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया था। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि उसने देश के सबसे पुराने मुकदमे की सुनवाई को टालने की मांग क्यों की?

Published on: