राजनीति

सेना प्रमुख एमएम नरवणे का बड़ा बयान- बोडोलैंड चुनावों के बाद पूर्वोत्‍तर राज्‍यों से हटाए जाएंगे सैन्यकर्मी

370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थित में हुआ सुधार बेहतर रणकौशल के मामले में भारतीय सेना काफी मजबूत
less than 1 minute read
Jan 29, 2020
mm_narvane.jpeg

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे (Army Chief Manoj Mukund Narwane) ने बोडोलैंड में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बहाली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि असम में बोडोलैंड (Bodoland) चुनावों के बाद बटालियन (Batallion) को हटा लिया जाएगा। वहां से आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात सैन्यकर्मियों को हटाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वहां से दो बटालियनों की टुकड़ी को पहले ही हटा लिया गया है।

सेना प्रमुख ने कहा कि संपूर्ण पूर्वोत्तर फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रहा है। वहां आतंकियों के समर्पण के बाद वहां की स्‍थिति में सुधार की पुष्‍टि हुई। हाल में ही वहां 600 आतंकियों ने आत्‍मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ( Indian Army ) हर मोर्चे पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। चीनी सीमा के पास भारतीय फौज की कम संख्या में तैनाती की जहां तक बात है तो जंग संख्‍या नहीं क्षमता के आधार पर होती है। इसके लिए बेहतर रणकौशल चाहिए जिसमें भारतीय सेना धनी है।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की सुरक्षा हालातों में सुधार के बाबत उन्होंने कहा कि सेना को वहां से हटाया जा रहा है। अगले दो-ढाई साल में स्थिति की समीक्षा करेंगे। आर्मी चीफ ने बातचीत में जम्‍मू कश्‍मीर के हालात का भी जिक्र किया। जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 (article 370) को हटाए जाने के बाद स्‍थिति में सुधार है।

उन्‍होंने कहा कि 5 अगस्त को घाटी से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन में इजाफा देखा गया है। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्‍त में भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर से विशेष दर्जा को हटाने के क्रम में अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म कर दिया था।

Published on:
29 Jan 2020 02:44 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद