बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां सेना ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर उतरने से रोक दिया। सेना के अधिकारी ने इसके लिए उस स्थान पर ड्रम रख दिए जहां सीएम का हेलीकॉप्टर उतरना था। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने इसे लेकर शिकायत की है।
दरअसल रविवार को सीएम त्रिवेंद्र को हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी के सांवणी गांव जाना था। जानकारी के मुताबिक कल दोपहर करीब तीन बजे जब सीएम की फ्लीट जीटीसी हैलीपैड पहुंची तो सेना के कुछ जवानों ने हैलीपैड पर दो ड्रम रख दिए। पायलट को ड्रम नहीं दिखा और वो लैंडिग करने लगा। थोड़ी ही देर बाद उसे हेलीकॉप्टर नजर आ गया और उसने हेलीकॉप्टर को दुबारा ऊपर कर लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तुरंत ही हेलीकॉप्टर की दूसरे स्थान पर लैंडिंग कराई गई।
खबर है कि इससे पहले हेलीपैड से सीएम के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने को लेकर भी सीएम के सुरक्षा अधिकारी और सेना से बीच बहस हुई थी। उस वक्त हैलीपैड पर गाड़ी खड़ी थी, जिसे सेना के अधिकारी हटाने से इनकार कर रहे थे।