राजनीति

अनुच्छेद 370: पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया- इमोशनल ब्लैकमेलिंग से आजाद हुआ जम्मू-कश्मीर

Article 370 के खात्मे से जम्मू-कश्मीर के लोगों का होगा भला दो परिवारों की राजनीति से लोगों को मिली मुक्ति लद्दाख के लोगों को दी विशेष बधाई
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 12:33 AM IST
modi
PM Narendra Modi

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) पुनर्गठन विधेयक पास होने पर पीएम नरेंद मोदी ने ट्वीटकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को गर्व होगा कि सभी पार्टी के सांसदों ने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर उनके भविष्य को लेकर दो दिन संसद के दोनों सदन में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यह घटना हमारे संसदीय लोकतंत्र के लिए एक गौरव का क्षण है। ऐसा इसलिए कि जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से जुड़े ऐतिहासिक बिल भारी समर्थन से पारित हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के भाइयों और बहनों को सलाम

मोदी ने ट़वीटकर लिखा कि मैं जम्मू-कश्मीर की बहनों और भाइयों के साहस और जज्बे को सलाम करता हूं। वर्षों तक कुछ स्वार्थी तत्वों ने इमोशनल ब्लैकमेलिंग का काम किया। प्रदेश के लोगों को गुमराह किया।

प्रदेश के विकास की अनदेखी की। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब ऐसे लोगों के चंगुल से आजाद है। अब हम लोग एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) को खत्म करने वाला कदम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को मुख्यधारा में लाएंगे। युवाओं के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अनगिनत अवसर प्रदान करेंगे।

इससे जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा। व्यापार-उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे और आपसी दूरियां मिटेंगी।

लद्दाख के लोगों को दी विषेश बधाई

पीएम ने ट्वीट किया- लद्दाख के लोगों को विशेष रूप से बधाई! मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की उनकी दशकों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है।

इस फैसले से लद्दाख के विकास को अभूतपूर्व बल मिलेगा। लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

Updated on:
7 Aug 2019, 12:33 AM IST
Published on: