राजनीति

केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्‍लीवासियों को 200 यूनिट बिजली फ्री

देश में सबसे सस्‍ती बिजली देने का दिल्‍ली बना पहला राज्‍य मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूसरे राज्‍यों को बिजली कीमतें कम करने की दी चुनौती
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 11:06 PM IST
news

नई दिल्‍ली। गुरुवार से दिल्‍लीवासियों को 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर कोई शुल्‍क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं बिजली बिल के दूसरे स्‍लैबों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दिल्‍ली देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां सबसे सस्‍ती दरों पर बिजली उपलब्‍ध कराई जा रही है।

केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता में दूसरे राज्‍यों को चुनौती देते हुए कहा कि जब दिल्‍ली में बिजली की दरें सस्‍ती हो सकती हैं और 200 यूनिट तक फ्री दी जा सकती हैं तो दूसरे राज्‍यों में क्‍यों नहीं। उन्‍होंने नोएडा, गुड़गॉव, गाजियाबाद, मुंबई, चंडीगढ़ सहित कई दूसरे राज्‍यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दिल्‍ली में साढ़े चार साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और इतने सालों में हमने बिजली के क्षेत्र में सुधार करते हुए दिल्‍लीवासियों को 200 यूनिट तक बिजली नि:शुल्‍क देने का फैसला किया है।

गुरुवार से यह दरें लागू हो जाएगी। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्‍ली देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां सस्‍ती दरों पर बिजली उपलब्‍ध कराई जा रही है। उन्‍होंने भाजपा नेताओं की टिप्‍पणी को दरकिनार करते हुए कहा कि जब दिल्‍ली में बिजली सस्‍ती हो सकती है दूसरे राज्‍यों में क्‍यों नहीं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के नेता केवल बयानबाजी करते हैं काम करके नहीं दिखाते।

केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब बिजली के क्षेत्र की स्थिति काफी खराब थी। लोगों को बिजली कटौती का सामना तो करना ही पड़ता था लेकिन उससे बड़ी चुनौती बिजली बिलों को लेकर थी। बिना वजह दिल्‍लीवासियों की जेब काटा जा रहा था।


















































बिजली का लोड और उसका बिल
लोड यूनिट बिल 2013 रुपये बिल 2019 रुपये मेंनई दर (रुपये में)
1 वॉट2009284770
2 वॉट2009286220
3 वॉट2009938200
4 वॉट2009939830
5 वॉट20099311460

बढ़े हुए बिजली की कीमत चुकानी पड़ रही थी। लेकिन आज इन साढ़े चार सालों में सुधार करते हुए इस क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। यह पूछे जाने पर कि जब चुनाव नजदीक हैं तब इस तरह की घोषणा क्‍यों, इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि जब बिजली के क्षेत्र को सुधारा गया तब बिजली कंपनियों की आमदनी भी बढ़ी है यही कारण है कि आज दिल्‍ली वालों को मुफ्त में बिजली दे पा रहे हैं। सब्सिडी के सवाल पर उन्‍होंने दावा किया कि इससे दिल्‍लीवालों पर किसी तरह का बोझ नहीं पड़ेगा।

200 यूनिट से अधिक बिजली खर्च के लिए भी नई दरें आज से लागू हो गई हैं। उदाहरण के तौर पर दो किलोवॉट के लोड पर 250 यूनिट का पहले 797 रुपये देना पड़ता था लेकिन अब 252 रुपये देना होगा। इसी तरह से दो किलोवॉट पर 300 यूनिट खर्च करने पर 971 रुपये देना पड़ता था लेकिन अब 526 रुपये देने होंगे।

Updated on:
1 Aug 2019, 11:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात