राजनीति

तीर्थ यात्रा पर जाकर खुश हुए बुजुर्ग, CM केजरीवाल बोले- अगली बार मैं भी चलूंगा

दिल्ली में भी Mukhyamantri tirth yatra Yojana Delhi से दरबार साहब के लिए पंजाब रवाना हुई पहली ट्रेेेेन Arvind Kejriwal और सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 10:31 PM IST
Arvind Kejriwal
VIDEO: तीर्थ यात्रा पर जाकर खुश हुए बुजुर्ग, CM केजरीवाल बोले- अगली बार मैं भी चलूंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ( Mukhyamantri tirth yatra Yojana ) की शुरुआत की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने सफदरजंग स्टेशन से तीर्थयात्रियों की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई मंत्री मौजूद थे।

पहली ट्रेन से 1000 यात्री रवाना

सीएम केजरीवाल ने यात्रियों को रवाना करने से पहले ट्रेन में जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है दिल्ली के 1000 बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे हैं। हमारा यह सपना था कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को हम कम से कम जिंदगी में एक तीर्थ यात्रा जरूर कराएं। मुझे बेहद खुशी है कि आज वह सपना पूरा हो रहा है। ये ट्रेन स्वर्ण मंदिर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब कॉरिडोर जाएगी।

वैष्णो देवी जाएंगे सीएम और डिप्टी सीएम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले हफ्ते वैष्णो देवी के लिए दूसरी तीर्थ यात्रा जाएगी, उसमें मैं और मनीष सिसोदिया भी जाएंगे अपने परिवार के साथ जाएंगे। दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू के लिए 20 से 24 जुलाई को यात्रा रखी गई है।

Updated on:
12 Jul 2019, 10:31 PM IST
Published on: