राजनीति

…जब नाराज होकर यमुना में कूद गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, जाते-जाते बची थी जान

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और हर दिल अजीज अटल बिहारी वाजपेयी आज जब हमारे बीच नहीं हैं तो उनसे जुड़े तमाम अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं।

2 min read
Aug 17, 2018
जब नाराज होकर यमुना में कूद गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, जाते-जाते बची थी जान

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और हर दिल अजीज अटल बिहारी वाजपेयी आज जब हमारे बीच नहीं हैं तो उनसे जुड़े तमाम अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच उनके बचपन से जुड़ा एक रोचक किस्सा सामने आया है। अपने साथियों द्वारा चिढ़ाने पर वाजपेयी ने एक बार यमुना में छलांग लगा दी थी और वह डूबते—डूबते बचे थे। दरअसल, वाजपेयी का बचपन आगरा में बीता था। बचपन में वाजेपयी अपने साथियों के साथ वहां से गुजरने वाली यमुना में नहाया करते थे। यह घटना उस समय की है, जब उनकी उम्र महज 10 साल थी। क्योंकि वाजपेयी तैरना नहीं जानते थे, इसलिए उनके साथी उनको खूब चिढ़ाया करते थे। एक दिन साथियों की इसी बात से नाराज होकर वाजपेयी ने यमुना में छलांग लगा दी थी।

बामुश्किल यमुना से बाहर निकाला

पूर्व प्रधानमंत्री के भतीजे राकेश वाजपेयी के अनुसार इस घटना के बाद उनके सभी साथी घबरा गए और उनको बामुश्किल यमुना से बाहर निकाला। इस दौरान काफी पानी उनके पेट में चला गया था, जिसको किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद वाजपेयी ने बाकयदा तैरना सीखा और फिर यमुना में नहाए। अटल बिहारी वाजपेयी की मौत की खबर सुनकर पूरे आगरा में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग आगरा स्थित उनके रिश्तेदार की दुकानर इकठठा होने लगे।

वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ

आपको बता दें कि वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। अपने बचपन में ही आगरा के बटेश्वर चले गए थे और 5वीं तक की पढ़ाई यहीं पर पूरी की थी। जानकारी के अनुसार 30 के दशक में यमुना के किनारे बटेश्वर में वाजपेयी से जुड़े 60 परिवार रहते थे।

ये भी पढ़ें

अटल बिहारी जी की खूबसूरत यादें, मप्र के इस शहर से था खास लगाव
Published on:
17 Aug 2018 10:08 am
Also Read
View All