राजनीति

ममता सरकार पर बाबुल सुप्रियो का बड़ा हमला, शान के कार्यक्रम में जाने से रोका गया

बाबुल सुप्रियो ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनविरोधी होती जा रही है।
2 min read
babul supriya
ममता सरकार पर बाबुल सुप्रियो का बड़ा हमला, शान के म्यूजिक कॉन्सर्ट में नहीं जाने दिया गया

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री , आसनसोल से सांसद और कलाकार बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बाबूल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें शान और केके के कंसर्ट में जाना था लेकिन मैं नहीं गया। बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर लिखा कि 'आसनसोल में शान और केके का शो चल रहा है। शान ने उन्हें शाम 6.30 बजे फोन करके बताया कि कोलकाता पुलिस उन्हें सोते समय जगा दिया और धमकी भरे में लहजे में कहा कि अगर बाबुल सुप्रियो शो देखने आएंगे तो शो का लाइसेंस रद्द हो जाएगा।' पुलिस की इस हरकत से बेहद हैरान हूं। जिसके बाद मैंने तय कि किया कि अब शो में नहीं जाऊंगा। क्योंकि वहां मेरे जाने से परेशानी बढ़ जाएगी।

ममता सरकार पर संगीन आरोप

सांसद बाबुल सुप्रियो ने बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'बंगाल में सरकार और पुलिस इतना नीचे गिर चुकी है कि वो न सिर्फ मुझे मेरे ही संसदीय क्षेत्र में आने से रोकती है, बल्कि संगीत जगत के मेरे मित्रों के शो को रद्द करने की धमकी भी देती है! क्या बंगाल सरकार का यही काम रह गया है की मुझे आसनसोल आने से रोका जाए?'

बाबुल का फिल्म इंडस्ट्री से है पुराना नाता

बता दें कि राजनीति में आने से पहले सुप्रियो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। वो बॉलीवुड के जाने माने सिंगर रहे हैं। फिल्ड इंडस्ट्री में उनकी अच्छी पहचान है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शान ने ट्वीट करके लिखा था, लव यू भाई..। मैं आसनसोल आ रहा हूं और 3 अक्टूबर को आपसे मिलूंगा, आशा है कि आप हमें मिलेंगे। गौरतलब कि बाबुल सुप्रियो पर हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। व्हीलचेयर वितरण के दौरान हंगामा कर रहे दिव्यांगों पर सुप्रियो ने विवादित बयान दिया था।

Published on:
04 Oct 2018 10:23 am