राजनीति

CG Politics: कांग्रेस सरकार के चलते धर्मांतरण की आग में जल रहा बस्तर : संतोष पांडे

Kanker Politics News: भाजपा सांसद संतोष पांडे और विक्रम उसेंडी ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर की ऊर्जा भूमि में कल हम सभी के बीच होंगे।

2 min read
Jul 01, 2023
कांग्रेस सरकार के चलते धर्मांतरण की आग में जल रहा बस्तर : संतोष पांडे

CG Politics News: कांकेर। भाजपा सांसद संतोष पांडे और विक्रम उसेंडी ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर की ऊर्जा भूमि में कल हम सभी के बीच होंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आम जनता तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देंगे।

राजनाथ सिंह नरहरदेव स्कूल प्रांगण में दोपहर 12 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाग के सभी जिलों, मंडल और बूथ स्तर तक बैठक की है। उन्होंने सभा में सभी नागरिकों को शामिल होने अपील की। सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, महा संपर्क अभियान प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष सतीश (kanker news) लटिया सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह अपनी जनसभा के पूर्व पद्मश्री अजय मंडावी के निवास पहुंच कर मुलाकात करेंगे। नेता द्वय ने कहा पद्मश्री अजय मंडावी का सम्मान बस्तर का सम्मान है। बस्तर की कला और संस्कृति का सम्मान है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। जरा वे बताएं कि बस्तर धर्मांतरण की आग में जल रहा है। वहां वे कौन-सी मोहब्बत की दुकान खोले हैं। दुर्ग जहां प्रदेश के चार मंत्री निवास करते हैं, वहां बिरनपुर में उन्होंने कौन सी दुकान खोली है। समूचा बस्तर धर्मांतरण की आग में जल रहा है। धर्मांतरित लोग आदिवासी संस्कृति पर भारी संकट बने हैं। आदिवासी नेताओं पर प्राणघातक हमले हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में धर्मांतरित लोग उन पर हमला कर रहे हैं। भूपेश बघेल की पुलिस दमन करते हुए जेल में ठूंस रही है। नक्सलियों के जरिए टारगेट किलिंग हो रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बस्तर में हो रही हत्या

भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाकर लगातार हत्याएं हो रही हैं। मानो यह कांग्रेस की साजिश है। भाजपा नेताओं ने कहा दो साल पहले (cg news) से बस्तर के अधिकारी भूपेश बघेल सरकार को चेता रहे कि धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रांतरण का षड्यंत्र चल रहा है। दो साल से आदिवासी अस्मिता खतरे में है।

धर्मांतरित लोगों को आदिवासी उत्पीड़न की खुली छूट भूपेश सरकार ने दे रखी है। यही वजह कि जिन टीएस सिंहदेव का भूपेश इस्तीफा स्वीकार कर अपने (cg politics news) भरोसेमंद को विभाग सौंप रहे थे, उन्हीं सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाकर भूपेश बघेल को उनकी हैसियत से वाकिफ कराया गया कि वे भरोसे के काबिल नहीं रहे। इस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, राजा देवनानी, देवेंद्र भाऊ, निपेन्द्र पटेल, टेकेश्वर जैन, दिनेश रजक आदि थे।

Published on:
01 Jul 2023 03:32 pm
Also Read
View All