राजनीति

अरविंद केजरीवाल 3.0ः शपथ ग्रहण से पहले ‘धन्यवाद दिल्ली’ के लगे पोस्टर, नायक-2 की बात कर दिया साफ संकेत

दिल्ली प्रशासन में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कुल 50 प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि हैं, जो केजरीवाल और नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।    
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 12:35 PM IST
aap1.jpeg

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन शपथ लेने से पहले धन्यवाद दिल्ली लिखे बड़े पोस्टर देश की राजधानी के चाैक चैराहों पर लग गए हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल होते ही इसको लेकर चर्चा भी जारी है। बता दें कि केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोदी और विपक्ष के नेताओं के लिए खतरे की घंटी

इतना ही नहीं दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एक बैनर देखा गया है। बैनर में जहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है वहीं ये भी मैसेज दिया गया है नायक टू इज बैक अगेन।पोस्टर में अरिवंद केजरीवाल के साथ अभिनेता अनिल कपूर का भी फोटो लगा है। इस पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि देश की राजनीति में रिएल नायक लौट आया है और अब वही होगा जो जनता चाहेगी। केजरीवाल इस रुख से साफ है कि वो मोदी सरकार के साथ विपक्ष के नेताओं को संदेश देना चाहते हैं कि अब देश की राजनीति का एजेंडा भी वो तय कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को भारी जनादेश मिला जिसने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा केवल आठ सीटें हासिल कर सकी और कांग्रेस की झोली खाली रही। शपथ ग्रहण समारोह में शहरभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

पार्टी को करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है जिसमें भीड़ का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली का आम आदमी होगा। पार्टी के मुताबिक भारी बहुमत के साथ जनादेश देने पर शहर को धन्यवाद देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। दिल्ली प्रशासन में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कुल 50 प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि हैं, जो केजरीवाल और नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।

Updated on:
16 Feb 2020, 12:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Punjab Election 2027: AAP ने दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, दो सांसदों को भी दिया टिकट

महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार का नया प्लान, संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन