राजनीति

भारत बंद पर भाजपा का पलटवार, तेल की बढ़ी कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं- रविशंकर प्रसाद

विपक्ष के भारत बंद पर सत्तापक्ष ने बड़ा हमला बोला है।

2 min read
Ravi Shankar Prasad

नई दिल्‍ली: तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेतृत्व विपक्ष के भारत बंद पर मोदी सरकार ने जमकर हमला बोला है। सरकार ने कांग्रेस के भारत बंद को अराजक और असफल करार दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष का भारत बंद पूरी तरह से विफल रहा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कच्चे तेल के बढ़े दामों को कम करना या नियंत्रण करना सरकार के हाथों में नहीं है। सरकार तेल की बढ़ी कीमतों को कम करने में कोई दखल नहीं दे सकती है। इस बात को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां बखूबी जानती है। इसके बावजूद देश में अराजकता को बढ़ावा देने के लिए ये सब किया जा रहा है।

बंद के नाम पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं

रविशंकर प्रसाद ने बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत पर सवाल खड़े किए और पूछा कि इस बच्‍ची की मौत की जिम्‍मेदारी क्या कांग्रेस पार्टी लेगी। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के अराजक बंद को कांग्रेस का तांडव करार दिया है। विपक्ष से इस तांडव को तुरंत बंद करने की अपील की है। रविशंकर प्रसाद ने विभिन्‍न शहरों में जारी हिंसा, आगजनी, और तोड़फोड़ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए देश की जनता बंद के साथ नहीं है। कांग्रेस बंद के नाम पर अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम करना चाहती है। केंद्र सरकार इसे बर्दाश्‍त नहीं करेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जान बूझकर लोगों को परेशान करने पर तुली है। कानून मंत्री ने कहा कि हमारा देश दुनिया का महान लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सबको हड़ताल और बंद करने का अधिकार है। लेकिन बंद की आड़ में विपक्षी पाट्रियां हिंसा और तोड़फोड़ के साथ अराजकता को बढ़ावा दे तो हम उसे स्‍वीकार नहीं करेंगे।

कांग्रेस समेत विपक्ष का भारत बंद

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों का आज तेल के बढ़े दामों के खिलाफ भारत बंद था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

भारत बंद को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ऐसे कर रहे महंगाई का विरोध
Published on:
10 Sept 2018 04:42 pm
Also Read
View All