राजनीति

‘भारत माता की जय’ के नारे पर RSS नेता इंद्रेश का बड़ा बयान

आजादी और भारत के टुकड़े जैसे नारे लगाने वाले मानवता के दुश्मन हैंः इंद्रेश कुमार
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2016, 10:11 AM IST
RSS Leader Indresh Kumar
RSS Leader Indresh Kumar
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के NIT श्रीनगर विवाद पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान आया है। इंद्रेश ने कहा है कि जिनके दिल में देशभक्ति नहीं है और जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए।

इंद्रेश कुमार ने वाराणसी में बोलते हुए यह बयान दिया। इंद्रेश संपूर्णानंदसंस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आजादी और भारत के टुकड़े जैसे नारे लगाने वाले मानवता के दुश्मन हैं।

इंद्रेश ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि हर धार्मिक ग्रंथ यही सिखाता है कि वो बात नहीं कहनी चाहिए जिससे किसी का दिल दुखे। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के एनआईटी श्रीनगर के मुद्दे पर देश का माहौल इस समय गर्म है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला था। इंद्रेश ने मोदी का बचाव करते हुए केजरीवाल को झूठ बोलने वाला नेता बताया।

कौन हैं इंद्रेश कुमार-
इंद्रेश कुमार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुखिया हैं। इसके अलावा वह आरएसएस की तरफ से मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाया गया है।
Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना