राजनीति

भाजपा को बड़ा झटका? आजसू ने दिए एनडीए को छोड़ने के संकेत

आजसू ने स्पष्ट कहा है कि अगर भाजपा अपने रवैये में बदलाव नहीं लाती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सभी 81 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 7:33 AM IST
Jharkhand Students Union
भाजपा को बड़ा झटका? आजसू ने दिए एनडीए को छोड़ने के संकेत

नई दिल्ली। भाजपा नीत एनडीए से उसका एक और सहयोगी दल अलग हो सकता है। ऐसे संकेत भाजपा के हमेशा साथ रही ऑल झारखंड स्टूडेन्ट्स यूनियन (आजसू) ने दिए हैं। आजसू ने स्पष्ट कहा है कि अगर भाजपा अपने रवैये में बदलाव नहीं लाती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सभी 81 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं दूसरी ओर बिहार में भी जेडीयू और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वह चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। अब अगर आजसू एनडीए का साथ छोड़ती है तो झारंखड में भाजपा अकेली रह जाएगी।

बता दें कि झारखंड की सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उप चुनावों में आजसू को बड़ा झटका लगा है। बल्कि सिल्ली सीट पर आजसू को शर्मनाक हार का सामने इस वजह से भी करना पड़ा है कि क्योंकि यह अध्यक्ष सुदेश महतो का गढ़ रहा है। उप चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही भाजपा और आजसू में खींचतान नजर आ रही है। यहां तक कि आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने चुनाव हारने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन पर पुर्नविचार करने की बात कह दी थी।

जानकारी के अनुसार आजसू महासचिव रामचंद्र साहिस ने भाजपा के साथ गठबंधन की समीक्षा करने की मांग की है। आजसू नेता साहिस का कहना है कि भाजपा 2000 में भाजपा ने सुदेश महतो के दम पर ही सत्ता की सीढ़िया चढ़ी है और अब वह इस बात को भूल गई है। यही नहीं आजसू नेता ने भाजपा को 2005 में उसके सहयोग से बनवाई एनडीए सरकार की भी याद दिलाई

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए