राजनीति

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में CG के BJP नेताओं की लगी ड्यूटी, मंत्रियों- विधायकों को भी दी जाएगी जिम्मेदारी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जो चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं..
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 1:10 PM IST
Bihar election 2025
बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी (फोटो- पत्रिका)

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार और रणनीति बनाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भी ड्यूटी लगाई है, जो बिहार में चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ( CG News) आईटी सेल के पदाधिकारी केंद्रीय टीम के साथ मिलाकर सोशल मीडिया- पोस्टर वार की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Bihar Election 2025: नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जवाल और आईटी सेल के प्रमुख एवं सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक हस्के को बिहार चुनाव में ड्यूटी लगाई है। जानकारी के अनुसार दीपक हस्के भाजपा के केंद्रीय आईटी सेल की टीम के साथ मिलकर वहां की सियासत के हिसाब से पोस्टर, मीस और नारे बनवाकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार करवा रहे हैं। इसी तरह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जवाल चुनावी रणनीति बनाकर संगठन स्तर पर लागू करवा रहे हैं। साथ ही वहां की सियासत के हिसाब से रोज नई-नई रणनीति बनाकर विपक्षी पार्टियों को पटखनी भी देने का काम कर रहे हैं।

महिला मोर्चा की टीम भी गई बिहार

जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा टीम भी बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गई। टीम ने सीतामढ़ी सहित अन्य जगहों पर प्रचार-प्रसार किया। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में अन्य मोर्चा के पदाधिकारियों को भी भेजा जाएगा।

मंत्रियों- विधायकों की भी लगेगी ड्यूटी

बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। स्टार प्रचारकों की सूची में भी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा। ओडिशा और झारखंड के चुनाव में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नेताओं की बड़ी संया में ड्यूटी लगाई गई थी।

Updated on:
2 Sep 2025, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड

Bikaner Pradhan Election: बीकानेर जिले में कांग्रेस के 10 प्रधान बने, यहां आया सबसे चौंकाने वाला परिणाम, देखें कहां से कौन बना प्रधान

परिसीमन पर सियासी घमासान: उद्धव सेना बोली ‘NDA को समर्थन देने वाला गद्दार’, BJP का पलटवार- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ना असली गद्दारी

परिसीमन विधेयक पर शरद पवार की NCP में मतभेद! नताशा आव्हाड ने उठाए सवाल, सुप्रिया सुले ने दिए है समर्थन के संकेत

Udhayanidhi Stalin Birthday: कभी हाथ में ईंट लेकर चुनाव प्रचार में निकले थे उदयनिधि स्टालिन, जानिए इस एक ईंट ने कैसे मचा दिया था तमिलनाडु की राजनीति में बवाल