
नई दिल्ली। एक तरफ भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सियासी मात देने में जुटी है तो दूसरी तरफ बीरभूम से पार्टी के प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने चौथे चरण का मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद पार्टी को बड़ा झटका दिया है। सोमवार को टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद भाजपा प्रत्याशी हाजरा ने बीरभूम के कद्दावर और दबंग टीएमसी नेता अनुब्रत मोंडल से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा प्रत्याशी घर वापसी कर सकते हैं।
भाजपा नेतृत्व सकते में
बता दें कि अनुपम बोलपुर से टीएमसी सांसद रह चुके हैं। वह 2019 के शुरुआती दिनों में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बीरभूम से प्रत्याशी बनाया, लेकिन मतदान के बाद टीएमसी नेता से उनकी मुलाकात ने भाजपा नेतृत्व को सकते में डाल दिया है। अनुब्रत मोंडल से उनकी मुलाकात के बाद से पश्चिम बंगाल में कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
हाजरा ने पेश की सफाई
मुलाकात के बाद भाजपा प्रत्याशी हाजरा ने सफाई में कहा है कि मै अनुब्रत के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने गया था। न कि सियासी फेरबदल पर चर्चा करने के लिए । बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान हाजरा ने टीएमसी नेता को चाचा कहकर संबोधित किया और गर्मजोशी के साथ उनसे मिले हैं।
सीएम ममता से करूंगा इस बारे में बात
दूसरी तरफ टीएमसी बीरभूम अध्यक्ष अनुब्रत मोंडल ने कहा कि हमने अपने भतीजे को चुनावी जीत का आशीर्वाद दिया है। साथ ही आपस के खुशियों का आदान प्रदन किया। सियासी मुद्दों पर कोई बातचीत नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि हम फिर से अनुपम मोंडल को बोलपुर से सांसद बना सकते हैं। अनुपम ने अपनी गलती स्वीकार कर लिया है। मैं सीएम ममता बनजी से उसके बारे में बात करूंगा।
सियासी उठापटक के मिले संकेत
आपको बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के आठ सीटों पर मतदान हुआ है। इनमें से बीरभूम और आसनसोल में भाजपा और टीएमसी प्रत्याशियों के बीच झड़पें भी हुई हैं। इस घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा की मुलाकात ने कई सियासी संभावनाओं को जन्म दे दिया है। अनुपम हाजरा इस साल की शुरुआत में टीएमसी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह पहले बोलपुर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद थे। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं अनुब्रत मंडल को बीरभूम इलाके में ताकतवर नेता माना जाता है।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vserv.rajasthanpatrika Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.