राजनीति

भाजपा का आरोप- दिल्ली हिंसा के लिए माफी मांगे कांग्रेस और आप

झूठी जानकारियां फैला रही हैं दोनों पार्टियां कांग्रेस ने भी भाजपा पर किया पलटवार कहा- लोगों को गुमराह कर रही भाजपा
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 5:33 PM IST
prakash_javedekar_bjp.jpg

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामले में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी ने दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

दोनों पार्टियों के लोग हिंसा के लिए उकसाते हैं

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। ये लोग झूठी जानकारी फैला रहे हैं और हिंसा पर चुप्पी साधे हुए हैं। जावडेकर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं।

आप विधायकों ने लोगों को उकसाया

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया। दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आम आदमी पार्टी के इशराक खान भी मौजूद थे। जबकि जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे। हिंसा की वजह से हुए नुकसान के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने बीजेपी नेता प्रकाश जावडेकर पर पलटवार किया है। अग्रवाल ने कहा कि- कांग्रेस नेताओं पर आगजनी का आरोप लगाने वाले पहले ये बताएं कि बीजेपी के कितने नेताओं के खिलाफ रेप के मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली हिंसा मामले में केंद्र के पास जांच का अधिकार है। इसी में ही सब साफ हो जाएगा।

गुमराह कर करे भाजपा के लोग

कांग्रेस नेता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करना बंद करे। दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार और भाजपा राजनीति कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के समय से ही इस पर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का बयान उस समय सामने आया है, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है।

Updated on:
1 Jan 2020, 5:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल